बिहारशरीफ में BSRTC बसों का चक्का जाम: पटना रूट पर 40 से ज्यादा बसें ठप, मारपीट, वेतन में देरी और रूट विवाद से कर्मचारी आक्रोशित
बिहारशरीफ। बिहारशरीफ बस स्टैंड पर मंगलवार को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सरकारी बसों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया। निजी बस संचालकों की दबंगई, मारपीट और विभागीय अनदेखी के खिलाफ सरकारी बसों के चालकों और संवाहकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इस अचानक हुई हड़ताल से पटना-बिहारशरीफ रूट पर चलने वाली लगभग 40 सरकारी बसों के पहिए थम गए हैं, जिससे यात्रियों, मरीजों और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निजी संचालकों की गुंडागर्दी और रास्ते में यात्रियों को उतारने का आरोप हड़ताली कर्मचारियों का आरोप है कि पटना के कुम्हरार, राजेंद्र नगर और भूतनाथ रोड के पास निजी बस संचालक दबंगई करते हैं। चालकों के अनुसार, पटना जाने वाली सरकारी बसों को गांधी मैदान या मल्टीमॉडल हब तक नहीं जाने दिया जाता और बीच रास्ते में रोककर चालकों-संवाहकों के साथ मारपीट की जाती है। इतना ही नहीं, सरकारी बसों में बैठी सवारियों को भी जबरन पहाड़ी के पास उतार दिया जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को पिछले 15 दिनों से इसकी जानकारी दी जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।...